Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

वैष्णव बैरागी समाज का सामूहिक सम्मेलन कल हरदा मे

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

हरदा। आगामी 9 मार्च को होटल सिद्धोदय पैलेस, मैरिज गार्डन में वैष्णव बैरागी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मेंमध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उईके, महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वरदास महाराज, राष्ट्रीय संत नमन वैष्णव, विधायक संजय शाह, विधायक आशीष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, भाजपा नेता सुरेन्द्र जैन, संत मौनी बाबा, संत लालदासजी महाराज, समाज के भामाशाह मोतीदास बैरागी, संरक्षक गोपाल बैरागी के साथ प्रदेश गौरव व प्रदेश अध्यक्ष महेश बैरागी के साथ ही राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र कई वरिष्ठजन इस आयोजन में शामिल होंगे । हरदा से सुनील वैष्णव ने बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का मूल उद्देश्य सामाजिक जागृति के साथ ही समाज को आर्थिक रूप से संपन्न करना है, साथ ही समाज में फेली कुप्रथाओं को बंद कर, इस भीषण मंहगाई में फिजूलखर्च पर रोक लगाना है। सामूहिक आयोजन समाज को आर्थिक लाभ पहुंचाते हैं तथा समाज का चहुँमुखी विकास करते हैं, कई लक्ष्यों और उद्देश्यों का संकल्प लेकर हरदा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों के समाजबंधुओं के साथ ही कुछ अन्य प्रांतों के बंधु इस आयोजन में सम्मिलित होंगे। इस आयोजन में अतिथी रूप में पधारने वाले वरिष्ठजन अपने–अपने विचार व्यक्त करते हुे युवाओं मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे, साथ ही युवाओं आगे आकर राष्ट्र व समाज सेवा में दायित्व निभाने का आवाहन भी करेंगे । हरदा के वरिष्ठ समाजसेवी विष्णुप्रसाद शर्मा ने बताया कि हरदा जिले में यह द्वितीय आयोजन है, विगत वर्ष 8 अप्रैल 2022 समाज का सबसे ऐतिहासिक आयोजन वैष्णव संकल्प समारोह आयोजित किया गया था । इस आयोजन में भी सामाजिक मार्गदर्शक अपने उदबोधन के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन देंगे एवं कर्मठ समाजबंधुओं का इस आयोजन में सम्मान भी किया जाएगा । इस आयोजन में जनजागरूकता और शिक्षा पर अतिथिगणों द्वारा विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा । एकता की दिशा में सभी मिलकर रहे सभी एक–दूसरे के सुख और दुख में सहभागी बनें इस पर सामाजिक मंथन किया जाएगा । इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भागीदारी को लेकर संबोधन दिया जाएगा तथा समाज से पुराने आडम्बरों को खत्म करने हेतु समाजबंधुओं से आव्हान किया जाएगा । आयोजन का मुख्य केन्द्र बिंदु राष्ट्र निर्माण तथा समाज कल्याण रहेगा ।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply