हरदा की टीम ने इंदौर में दिया अपनी कला का परिचय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा कला के क्षेत्र में अपनी एक छाप बनाए हुए है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरदा की टीम कला शास्त्रम ने इंदौर के टीआई माल में एमआईसी आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इंदौरी नारी कार्यक्रम में एक रियलिस्टिक रंगोली बनाई। जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई के रूप को रंगोली से बनाया गया। टीम के सदस्य प्रशांत साध एवं आशुतोष भलावी ने बताया कि नारी शक्ति के रूप में महारानी लक्ष्मीबाई प्रेरणादायक नारी शक्ति एवं साहस का एक अनोखा परिचय है। टीम कला शास्त्रम का नेतृत्व कर रहे रोहित सोनी ने बताया कि टीम के 13 सदस्यों द्वारा इसे 4 घंटे में पूर्ण किया गया। टीम के अभिषेक बांके, दीपक राजपूत, उदय राजपूत, पियूष पटवारे, सुरभि राजपूत, प्रांजल नामदेव, कल्पना पंवार, ख़ुशी गहलोत, रिशा डोडिया, दर्शना डोडिया ने अपनी सहभागिता दी।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!