महिला ने किया सुसाइड, परिजनों बोले ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास। टोंक खुर्द तहसील के ग्राम लसुड़िया ब्राह्मण में रहने वाली रवीना उर्फ विष्णु ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को जिला अस्पताल में पीएम हुआ। मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। मृतिका के भाई लालूराम योगी ने बताया की बहन की शादी 2013 में लसुडिय़ा ब्राह्मण निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद थोड़े दिन सब ठीक था, लेकिन उसके बाद दोनों में विवाद भी होने लगा था। पति दहेज के लिए परेशान करता था। इन्होंने साजिश कर उसकी हत्या की है। जब हमारी बहन की मौत हो गई तो इन्होंने हमें सही जानकारी नहीं दी। हमने बहन के ससुराल वालों से चर्चा की तो वह सब हमें मौत को लेकर अलग-अलग कारण बताते रहे।
         महिला के पति राजकुमार ने बताया कि रवीना ने घर पर फांसी लगा ली। उस समय में घर पर नहीं था। जहां फांसी लगाई थी।  उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पापा ने जाकर दरवाजा तोड़ा। उसके बाद उसे अंदर से निकाला। हमारे बीच में कोई विवाद नहीं था।
113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!