अनोखा तीर, हरदा। भाजपा ग्रामीण मंडल हरदा की बूथ विस्तार योजना 2.0 की मंडल शक्ति केंद्र विस्तारक बैठक, सोशल मीडिया, शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर की कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, ग्रामीण मंडल प्रभारी ओम चौहान, मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, नेकराम शर्मा मौजूद थे। बैठक का संचालन दिलीप गौर मंडल प्रभारी द्वारा किया गया। भाजपा महामंत्री श्री सांखला ने बताया कि सभी को अपने शक्ति केंद्र पर त्रिदेव व पंच परमेश्वर की बैठके तय समय पर करना है। साथ में सभी टीम को एकत्र होकर शक्ति केंद्र पर बैठक लेना है। आईटी सेल जिला सह संयोजक नीरज महेश्वरी द्वारा सभी को संगठन ऐप की जानकारी दी।
भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

Text Size:
216 Views
What do you think?





