Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

आयशर गाड़ी पलटने से 35 मवेशियों की मौत

2 min read
Text Size:

– घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व अधिकारी

अनोखा तीर, हरदा। टेमागांव के पास रविवार तड़के मवेशियों से भरी आयशर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गईं। जिसके चलते गाड़ी में भरकर ले जाए जा रहे कुल 50 मवेशियों में से 35 की मौत हो गईं हैं। घटना सुबह पौने 6 बजे की बताई जा रही है। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गईं थी, वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि इससे पहले ही आयशर का ड्रायवर और कंडेक्टर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में पशु अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की जा रही रहे। ग्रामीणों के मुताबिक गाड़ी छिदगांव रोड से टेमागांव की तरफ आ रही थी। इस बीच एक खेत के पास गाड़ी पलट गईं। इस दौरान गाड़ी के नीचे दबी मवेशियों का दम घुटने से मौत हो गईं। वहीं घटना में बाल बाल बचे मवेशियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इधर, मौके पर वरिष्ठ अधिकारियो की मौजूगी में जेसीबी से बड़ा गड्डा खोदा गया। जहां सभी 35 मृत मवेशियों को दफनाया जा रहा है। उधर, एकसाथ इतने मवेशियों की मृत्यु को लेकर गौ सेवको में नाराजगी हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाही जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply