Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

67 साल का हुआ मध्य प्रदेश, है अपना अनोखा इतिहास, जानें कुछ रोचक बातें

1 min read
Text Size:

Madhya Pradesh Sthapna Diwas 2022: मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस आज यानी 1 नवंबर को मनाया जाएगा. लेकिन क्या आप मध्य प्रदेश का इतिहास जानते हैं? कैसे मध्य प्रदेश वजूद में आया? राज्‍यों के पुनर्गठन के नतीजे में 1 नवंबर 1956 को नया राज्य मध्य प्रदेश वजूद में आया. उस समय इसकी राजधानी नागपुर थी. केंद्रीय भारतीय एजेंसी से ही मध्य भारत विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्य की स्थापना की गई. 1956 में मध्य भारत विंध्य प्रदेश और भोपाल को मध्य प्रदेश राज्य में शामिल कर लिया गया. मराठी बोलने वाले दक्षिण क्षेत्र विदर्भ में नागपुर जोड़कर इसे बाम्बे राज्य में शामिल कर लिया गया. सबसे पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी बनाया गया लेकिन अंतिम क्षण में राजनीतिक दबाव की वजह से ऐसा नहीं हो सका और भोपाल को राज्य की राजधानी बनाया गया. छत्तीसगढ़ शामिल रहते देश का सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश ही था. नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश पुनर्गठन एक्ट के तहत राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग को विभाजित कर छत्तीसगढ राज्य बनाया गया.

96 Views
What do you think?

Leave a Reply