भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गहाल के लगभग 50 ग्रामीण हुए कांग्रेस में शामिल।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा ― कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जा री भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जन-जन तक पहुचने हेतु स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा जिले में भारत जोड़ो उपयात्रा लगातार जारी है, इसी क्रम में हरदा ब्लॉक के ग्राम दुलिया में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्रद्धासुमान अर्पित कर भारत जोड़ो उपयात्रा पुनः प्रारंभ की गई जो दुलियां से मोहनपुर होते हुए गहाल पहुंची जहां जनपद सदस्य कैलाश गिनारे द्वारा यात्रा के जिला समन्वयक और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार के नेतृत्व में गौरीशंकर कमालिया, रामशंकर बडोदे, बसंत बिल्लोरे, अमरदास बड़ोदे, कैलाश बिल्लोरे, राहुल सरवरे, देवीदास बिल्लोरे, भवरन बिल्लोरे, राजकुमार बडौदे, सुरेश नगवे, संतोष बिलिया, नर्मदाप्रसाद बिल्लोरे, ठाकुरलाल परगे, बालकदास राठौर, कोमलराम गिनारे, दल्लुदास, संतोष रानीपुरा, चंपालाल बिल्लोरे, परसराम पारगै, रामदेव बिलिया, बनवारी गिनारे, रमेश राठौर, राजेश राठौर सहित 50 ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। जहाँ से यात्रा ग्राम धुरगाड़ा होते हुए कनारदा, बालागांव होते ग्राम बुंदड़ा पहुंची जहां जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रियों के लोए रात्रिभोज और रात्रिविश्राम की व्यवस्था की गई।

विभिन्न गांवों में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं में सभी गांवों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया, इस दौरान यात्रा के जिला समन्वयक और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधोत करते हुए कहा कि, हमारे नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए भारत जोड़ो यात्रा नही कर रहे है, क्योंकि प्रधानमंत्री पद पर उनके परदादा, दादी और पिताजी रहे है और उन्होंने बचपन से घर मे प्रधानमंत्री देखा है, मगर भाजपा सरकार।के देश मे फैलाए जा रहे नफरत के एजेंडा और उसकी याद में महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्यायों के खिलाफ देश की जनता को बचाना भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य है। नुक्कड़ सभाओ को समग्रेस्स किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष केदार सिरोही और युवा नेता मनीष बाबूजी ने भी संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरदा जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बद्री जोशी, शिवनारायण बांके, उमाशंकर विश्नोई, जनपद सदस्य कैलाश गिनारे, शिवदान सिह पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, वेणी सिह, महेंद्र सिंह राजपूत, हरदा नपा पार्षद अक्षय उपरीत, उपसरपंच रामराज सिंह राजपूत, सुनील विश्नोई, वीरेंद्र मालवीया, अंकित भाटी, मदन गौर, गब्बर राजपूत, शंकर सिंह सगर, नारायण सगर, सचिन बरेठा, निर्भय सिंह बादल, गौरी शंकर बादल, राजकुमार बाँके सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

– लक्ष्मीनारायण पंवार

जिला समन्वयक, भारत जोड़ो यात्रा

पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी

हरदा, म.प्र.

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!