विकास नगर एवं बिलावली स्थित विद्यालय की हो रही दुर्दशा, संबंधितों को लिखा पत्र

अनोखा तीर, देवास। विकास नगर में स्थित शासकीय विद्यालय अपनी दुर्दशा को रो रहा है। जहां न पानी है, न बिजली और न ही सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिभावक जन कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक शाला विकास नगर में जहां लगभग 125 बच्चे अध्ययनरत है। वहां की काफी दयनीय दशा है। बच्चों के लिए ना तो सुरक्षा है, न सुविधा। ऐसा लगता है कि यह किराए की बिल्डिंग में रह रहे हो और किराएदार इसको खाली कराना चाहता हो। विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के लिए बैठने के लिए समुचित व्यवस्था तक विद्यालय में नही है। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित स्थानीय अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर वास्तुस्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन विद्यालय की स्थिति आज तक नही सुधरी। वहीं दूसरी ओर बिलावली शासकीय विद्यालय में भी हालात ठीक नही है। कमरों की दुर्दशा भी देखने योग्य है। छतों से प्लास्टर गिर रहा है और पानी टपक रहा है, जिससे कभी भी जनहानि हो सकती है। शौचालय भी क्षतिग्रस्त अवस्था में है। अग्रवाल ने संबंधितों से मांग की है कि शीघ्र ही विकास नगर एवं बिलावली स्थित शासकीय विद्यालयो का अवलोकन कर दो नवीन कमरे एवं शौचलय की व्यवस्था की जाए।
——————————–

160 Views

Leave a Reply