अनोखा तीर, देवास। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को पुलिस बल का सहयोग, निष्ठा, समर्पण, अनुशासन नागरिकों में सौहाद्र्र कायम करने पर सम्मानित किया गया। नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया थाना औधोगिक क्षेत्र बावडिय़ा में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधिक्षक विवेक सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर सुरक्षा समिति संयेाजक यशवंत जोशी, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, राजू मोदी, अर्जुन शर्मा, कुलदीप गुर्जर, कमलेश मोदी, चेतन गुर्जर, योगेंद्र महेश्वरी, नरेंद्र शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, कैलाश यादव सहित अनेक नगर सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
———————————
157 Views



