Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

तिरंगा यात्रा में इंदौर-बैतूल हाइवे पर दिखा जनसैलाब

2 min read
Text Size:

– नगर में तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

अनोखा तीर, खातेगांव। विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में नेमावर से निकली तिरंगा यात्रा खातेगांव पहुंची। इस दौरान पुलिस थाने के सामने नगर परिषद के मंच पर विधायक आशीष शर्मा का नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी एवं पार्षदों ने स्वागत व सम्मान किया। तिरंगा यात्रा में उपस्थित देशभक्तों का पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विधायक श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाले हर हिन्दुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा हो। तिरंगे के सम्मान में हर व्यक्ति को इसी प्रकार जोश के साथ घरों से निकलना चाहिए। आज की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बन गई। हजारों की संख्या में बाइक पर युवाओं की उपस्थिति निश्चित ही यहां बता रही है कि तिरंगे के प्रति युवाओं में कितना जोश और उत्साह है। भारत की आजादी में जिन वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया, उन्हें नमन करते हुए विधायक श्री शर्मा ने देशभक्ति के तराने गाए। विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर मां नर्मदा के नाभि तीर्थ क्षेत्र नेमावर के मणिगिरी पर्वत से विधायक श्री शर्मा के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विशाल ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा के दौरान इंदौर-बैतूल हाइवे पर जिधर देखो उधर बाइकों पर हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहा था। तिरंगे के सम्मान में वंदे मातरम, वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयकारे गूंज रहे थे। युवाओं में तिरंगा यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। खातेगांव से लेकर कन्नौद तक तिरंगा यात्रा का अनेक धार्मिक संगठन, राजनीतिक संगठन सहित समाजसेवियों ने जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
——————————-

201 Views
What do you think?

Leave a Reply