राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खातेगांव। खचरोद में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्पोट्र्स एकेडमी के खिलाडिय़ों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और उनका चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ। जिन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है उसमें गोपाल राव, प्रेरणा यादव, देवीनारायन साहू, विवेक राव, प्रीति यादव, तनिष्क यादव, दृष्टि यादव प्रियांश राठौर शामिल हैं। कोच बालकृष्ण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी आगामी माह में उज्जैन जिले का प्रतिनिधित्व करने दल के साथ भोपाल जाएंगे। इनके चयन होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीकिशन उइके, अंकित यादव, नवीन वर्मा, शिवम यादव, ललित दीक्षित, गणेश यादव, योगेश जानी, मनोज उपाध्याय ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
————————

Views Today: 2

Total Views: 182

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!