अनोखा तीर, खिरकिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान प्रभारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो स्कूल कॉलेज तक ही नहीं अपितु समाज और राष्ट्र के लिए भी काम करता है। विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान 20 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा, जिसके चलते जिले भर में 25 हजार सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें इस बार खिरकिया इकाई द्वारा 5 हजार सदस्य का बनाने का लक्ष्य लिया है। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थाओं में सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। इसमें नए छात्र छात्राओं को संगठन की विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है। शुक्रवार को सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से उत्तम राजपूत प्रांत कार्यकारिणी, डॉ प्रांजल सोनी, नवीन नगर अध्यक्ष, मौसम जोशी नगर मंत्री, ऋषि सोनी, विकास राजपूत, अभिषेक राजपूत, अंशुल जोश, नगर उपाध्यक्ष श्रुति मंडलोई, संस्कार राठौर, निखिल कैथवास, नगर सह मंत्री रोशनी राजपूत, आरती राजपूत, नितिशा मीणा, रेणुका मीणा, पूजा गुर्जर, धीरज उमरिया, अर्जुन प्रजापत ने स्कूल कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को सदस्या दिलाई।
—————————–

