Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

रातामाटी में बिजली की समस्या, ग्रामीण परेशान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र में वनांचल के अंतिम छोर पर बसे ग्राम रातामाटी में लंबे समय से ग्राम के लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं। यहां आए दिन बिजली गुल हो जाती है, जो कई बार चार-चार दिन तक नहीं आती है। जिससे ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। वहीं उन्हें रात्रि में जंगली जानवरों-जीव जंतुओं का डर बना रहता है। वहीं ग्रामीणों को गेहूं पिसाने के लिए कायदा या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। ग्राम के संरपंच खुड्डासिंह भूसारे, उप सरपंच जयराम पान्से, पंच भागीरथी कांस्दे, लखनलाल पान्से, दुर्गा परते, सूरजलाल गुलाबसिह धुर्वे ने बताया कि ग्राम में लगभग सात दिनों से बिजली नहीं है।
————————

116 Views
What do you think?

Leave a Reply