Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

जनपद में हुआ स्थायी समितियों का गठन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। स्थानीय जनपद पंचायत में बुधवार को स्थायी समितियों का गठन हुआ। इन विभिन्न समितियों के सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ। प्रत्येक समिति में अध्यक्ष सहित पांच जनपद सदस्य होते हैं। सामान्य प्रशासन समिति की सभापति जनपद अध्यक्ष सलिताबाई मेराम धनवारे बिलोदा नियुक्त हुई। इस अवसर पर अधिकारी और जनपद सदस्य मौजूद थे।
यह बने जनपद पंचायत समितियों के अध्यक्ष-
कृषि समिति में राकेश शंकरलाल टाडा जियागांव को अध्यक्ष बनाया गया। शिक्षा समिति में मनीष जागेश्वर पटेल जामनेर अध्यक्ष बने। संचार एवं संकर्म समिति में पूर्णिमा राकेश घावरी इकलेरा अध्यक्ष बने। सहकारिता एवं उद्योग समिति में गायत्री मुकेश मीणा को अध्यक्ष बनाया गया। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति में बालकृष्ण नारायण सिंह गुर्जर अध्यक्ष बने, वन समिति में रामभरोसी राधेश्याम भलावी रिछी को अध्यक्ष चुना गया। जैव विविधता प्रबंधन समिति में रश्मि मुकेश राजौरिया रेहटी को अध्यक्ष बनाया गया।
————————-

220 Views
What do you think?

Leave a Reply