Skip to content
Friday, 9 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

America Firing | अमेरिका: वॉशिंगटन में भीड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 घायल

2 min read

america

Pic: ANI

नई दिल्ली. अमेरिका (America) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी वॉशिंगटन (Washington) में बीती देर रात फायरिंग (Firing) की एक भयंकर घटना सामने आई है। यहां भीड़ पर फायरिंग की गई। जिसमे में 6 लोगों को गोली लगी है। फिलहाल इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमलावर के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वॉशिंगटन यहां एक पुलिस के मुताबिक, घटना कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में हुई है। हमलावर ने एफ एवेन्यू एनई के 1500 ब्लॉक में बेनिंग कोर्ट के पास अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

गौरतलब है कि अमेरिका के ही फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में बीते रविवार तड़के एक सामूहिक गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए थे । पुलिस ने यह जानकारी दी थी। दरअसल यहां की वॉल स्ट्रीट प्लाजा और साउथ ऑरेंज एवेन्यू के इलाके में तड़के 2 बजे गोलीबारी हुई, जब बार और रेस्तरां बंद हो रहे थे।एक अज्ञात शूटर ने तमंचा निकालकर भीड़ पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें 7 लोग घायल हो गए थे।

बता दें कि, गैर-लाभकारी गन वायलेंस आर्काइव के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस साल 2022 में अब तक अमेरिका में कम से कम 382 सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई है।

 

 

130 Views

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply