Pakistan Love Story | पाकिस्तान: घर के नौकर से ही प्यार कर बैठी महिला, अब सुर्ख़ियों में है इनकी प्रेमकहानी- वीडियो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

(Image-Youtube-SyedBasitAli)

(Image-Youtube-SyedBasitAli)

नई दिल्ली: प्यार की कोई सीमा नहीं होती, जब इंसान प्यार करता है, तो किसी की हैसियत या रूप रंग नहीं देखता। सच्चा प्यार इंसानी रूह को छूता है, ना की उसके बाहरी दिखावे को। जी हां प्यार की एक ऐसी ही कहानी इन दिनों पाकिस्तान से सामने आई है, जो सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक पाकिस्तानी महिला घर में काम करने के लिए रखे नौकर को अपना दिल दे बैठी। जी हां पाकिस्तान की एक महिला अपने ही घर के नौकर से प्यार कर बैठी। आइए जानते है इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में.. 

नौकर बना शोहर 

आपको बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली महिला का नाम नाजिया है। नाजिया ने अपने  नौकर प्रेमी संग शादी कर ली है। जैसा की हमने आपको बताया  है कि नाजिया ने जिस युवक शादी की है असल में वह नाजिया का नौकर था। बता दें कि नाजिया ने 18 हजार प्रति महीने की सैलरी पर नौकर को रखा था। नौकर से पहले प्यार और फिर शादी के इस दिलचस्प प्रेम कहानी हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गई है। 

यह भी पढ़ें

सुफियान पर आया मालकिन का दिल 

दरअसल अब पाकिस्तानी महिला नाजिया के अनोखे प्यार की चर्चा पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से बाहर भी होने लगी है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नाजिया बताती है उसने घर के काम के लिए एक नौकर रखा था। नौकर सूफियान को नाजिया ने घर के कामकाज में मदद के लिए रखा था।  धीरे- धीरे मालकिन को नौकर सूफियान की आदतें, व्यवहार खूब पसंद आने लगा और कुछ ही दिनों में वह नौकर सूफियान पर दिल हार बैठी, ऐसे में अब उन्होंने निकाह कर लिया है। 

 

मालकिन ने किया नौकर से प्यार का इजहार 

नौकर सूफियान की दीवानी हुई मालकिन नाजिया ने अपने दिल की बात सूफियान को बताई और उसे प्रपोज कर दिया। इस बारे में बात करते हुए नाजिया बताती है कि प्रपोजल सुनकर सूफियान दंग रह गया। इजहार के बाद वह बेहोश ही हो गया था, लेकिन अंत में उसने अपनी मालकिन के प्यार को स्वीकार कर लिया। नाजिया बताती हैं कि वह पति सूफियान के बेहद खुश है और दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अब यह प्रेम कहानी पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। 

Views Today: 2

Total Views: 152

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!