[ad_1]

Hindi NewsLocalMpRatlamIn April, Conditions Like Heat induced Lockdown, Roads Deserted, Mercury May Reach Near Record 44 Degreesरतलाम22 मिनट पहलेरतलाम में अधिकतम तापमान 3 वर्ष के उच्चतम तापमान के नजदीक पहुंच चुका है। मंगलवार को रतलाम में 43 डिग्री के करीब अधिकतम तापमान दर्ज किया। वही आज भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिससे रतलाम शहर की सड़कें पिछले वर्ष कोरोना की लहर की वजह से लगाए गए कर्फ्यू की तरह सुनसान दिखाई देने लगी है। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी काम होने पर बाहर निकल रहे हैं। वही, इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए छायादार जगह और गन्ने की चरखी पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के तेवर आने वाले दिनों में और बढ़ने वाले हैं । जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।रतलाम जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री इससे पूर्व वर्ष 2017 और 19 में रहा है लेकिन इस वर्ष अप्रैल माह की शुरुआत में ही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 8 अप्रैल को रतलाम में 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो आगामी दिनों में पारा 44 डिग्री के पार जा सकता है। वही रात का अधिकतम तापमान भी रतलाम जिले में 24 डिग्री बना हुआ है।खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link
Views Today: 2
Total Views: 112

