[ad_1]

दमोह39 मिनट पहलेदमोह के सागर नाका ओवरब्रिज पर बाइक के फिसलने से एक युवक घायल हो गया। गढ़ाकोटा निवासी युवक अपनी बाइक से बुधवार रात दमोह जिले के खैरी पायरा गांव में अपनी ससुराल जा रहा था। घायल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में भर्ती घायल अनिल पटेल के साले दयाराम पटेल ने बताया कि उसके जीजा सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहते हैं। बुधवार रात वो अपनी बाइक से दमोह में उसके घर आ रहे थे। दमोह में बने सागर नाका ओवर ब्रिज के पास उनके जीजा की बाइक फिसल गई और वह गिर गए। जीजा की गाड़ी काफी तेज गति पर थी। मोड पर बाइक नहीं संभली और यह हादसा हो गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष को घटना की सूचना दी। घायल की पत्नी, सास साले और अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल के सिर, हाथ, पैर में चोट आई है।खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link
ससुराल जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार: सागर नाका ओवर ब्रिज के पास बाइक फिसल, सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

106 Views



