Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

गुना के व्यापारी का 300 क्विंटल चना गायब: 15 लाख का चना दिल्ली के लिए किया था रवाना; 10 दिन बाद भी नहीं पहुंचा; ट्रक ड्राइवर पर FIR दर्ज

2 min read
गुना के व्यापारी का 300 क्विंटल चना गायब: 15 लाख का चना दिल्ली के लिए किया था रवाना; 10 दिन बाद भी नहीं पहुंचा; ट्रक ड्राइवर पर FIR दर्ज
Text Size:

[ad_1]


गुना3 मिनट पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।जिले के एक गल्ला व्यापारी का 300 क्विंटल चना गायब हो गया। उसने चने की बोरियां ट्रक में लोड कर दिल्ली के लिए रवाना की थीं। हालांकि 10 दिन हो जाने के बाद भी ट्रक दिल्ली नहीं पहुंचा। ग्वालियर तक के टोल नाकों पर तो ट्रक वाले ने टोल कटवाया है। उसके बाद से ही ट्रक की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राधा कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप गोयल(37) ने बताया कि वह नानाखेडी मण्डी में कुलदीप इन्टरप्राईजेस के नाम से फर्म चलाते हैं। इसके जरिये अनाज की खरीदी व बिक्री का काम करते हैं। 17 अप्रैल को उन्होंने 330 बोरी चने जिसका वजन 301.20 क्विटल था, ट्रांसपोर्टर अभिषेक शर्मा उर्फ पण्डित शिवपुरी दिल्ली फ्रेट कैरियर के जरिये दिल्ली भेजने के लिए बुक कराई थी। ट्रक क्रमांक MP07HB5528 से आरसी गोयल दाल उधोग प्राईवेट लिमिटेड दिल्ली को भेजने हेतु लोड करवाये थे। इस ट्रक को कमलेश जाटव लेकर 17 अप्रैल को ही गुना से रवाना हो गया था।19 को पहुंचना था दिल्लीउन्होंने बताया कि गुना से दिल्ली तक ट्रक पहुंचने में दो दिन का समय लगता है। इस हिसाब से ट्रक को 19 अप्रैल को दिल्ली पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। उन्होंने ड्राइवर से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। ट्रांसपोर्ट मालिक से भी बात की, लेकिन वह भी कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाए।ड्राइवर पर FIRट्रक ग्वालियर तक के टोल नाकों में तो दिख रहा है। वहां टोल कतय गया है। लेकिन उसके बाद की लोकेशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कैंट थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर डबरा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर कमलेश जाटव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। ट्रक में लोड हुए चने की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

92 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply