[ad_1]

अनूपपुर13 मिनट पहलेकॉपी लिंकबिजुरी थाना अंतर्गत ग्राम बेनी बहरा और बहेरा बांध के समीप तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।कटकोना का रहने वाला अशोक केवट पुत्र आन्नदराम केवट (28) कार एमपी 65 सी 4079 से बिजुरी की ओर से बहेरा बांध जा रहा था। लोगों ने बताया कि वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। जहां सड़क किनारे स्थित खंभे से कार टकरा गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी हंड्रेड डायल वाहन को दिए जाने के पश्चात पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link
अनूपपुर के बिजुरी क्षेत्र में दुर्घटना: बहेरा बांध के पास बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, गाड़ी चला रहे युवक की मौत







