Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

मौसम में आया बदलाव: हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत, 30 से 35 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, कल से बदलेगा फिर मौसम

2 min read
मौसम में आया बदलाव: हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत, 30 से 35 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, कल से बदलेगा फिर मौसम
Text Size:

[ad_1]


धार23 मिनट पहलेकॉपी लिंकशुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह 10 बजे से ही आसमान में हल्के बादल के साथ धूप भी निकल गई है। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है। गुरुवार दोपहर तक बादल छाए हुए थे। शुक्रवार को हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में तापमान में आंशिक बदलाव जरूर होगा, लेकिन मौसम अभी ऐसा ही बना रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार 30 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से नमी वाली हवाओं के चलने से लाेगाें काे गर्मी से राहत मिली। हालांकि उमस से परेशानी का सामना दोपहर के समय लोगों को करना पड़ेगा। इधर, मौसम विभाग ने दो दिन जिले में आंधी-तूफान के साथ बौछार वाली बारिश व बिजली गिरने की आशंका जताई थी। अभी तक जिले में ऐसा मौसम तो नहीं बना हैं, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद बदलाव आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर सक्रिय है, जिससे पूर्व उत्तर प्रदेश से बंगाल तक टर्फ लाइन बनी है। इसकी वजह से यह बदलाव हो रहे हैं।कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जीएस गाठिए ने बताया बारिश से मूंग, फल-सब्जी की फसलों को फायदा होगा। जैसा कि उमस और गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ सकती है। वैसे ही यह माैसम भी फसलाें के लिए अनुकूल नहीं है। इस समय खेताें में धनिया, तरबूज, खरबूज समेत सब्जियाें की फसलें लगी है। बादल छाने व उमस से फसलों में रस चूसक कीट, सफेद मक्खी, एफीट फसलाें काे नुकसान पहुंचा सकती है। किसान इसकी निगरानी कर कीटनाशक का छिड़काव कर इससे बचाव करे। साथ ही तापमान में दो दिनों में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

104 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply