अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू: यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी, आवेदन फार्म के साथ ये डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू: यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी, आवेदन फार्म के साथ ये डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

[ad_1]


Hindi NewsLocalMpHoshangabadBetulThe Journey Will Start From June 30 And Will Run Till August 11, These Documents Are Also Necessary Along With The Application Form.बैतूल19 मिनट पहलेकॉपी लिंकबाबा बर्फानी की पवित्र गुफा का दर्शन करने जिले में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के पंजाबराव गायकवाड़ ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी।यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पंजाब नेशनल बैंक बैतूल के माध्यम से हो रही है। रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री आवेदन फॉर्म, मेडिकल सर्टिफिकेट, 6 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड अनिवार्य है। मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए जिला चिकित्सालय के अनुभवी डॉ. रानू वर्मा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अधिकृत किया है। जिला चिकित्सालय से मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद यात्रियों को बैंक में 120 रुपए शुल्क जमा करना होगा, जिसके पास बैंक द्वारा पास जारी किया जाएगा।अमरनाथ सेवा समिति के शैलेंद्र बिहारिया, चंचल पांसे ने बताया कि इस वर्ष बैतूल से करीब 2 हजार यात्रियों के पवित्र गुफा के दर्शन के लिए अमरनाथ जाने की संभावना है, जो भी यात्रा जाने के इच्छुक हैं, वे समिति के नितिन बारस्कर, गोपी परते, पंजाब राव गायकवाड़ से संपर्क कर यात्रा संबंधित जानकारी ले सकते हैं।नितिन बारस्कर ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों का दल बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ रवाना होगा। कोविड-19 के चलते अमरनाथ यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद इस बार यात्रा करवाई जा रही है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!