Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

थ्रेसर से हाथ कटने पर पुलिस ने की FIR: मजदूर ने कहा था कि अंधेरे में में थ्रेसर मत चलाओ, दुर्घटना हो जाएगी; फिर भी अचानक से चला दी थ्रेसर

2 min read
थ्रेसर से हाथ कटने पर पुलिस ने की FIR: मजदूर ने कहा था कि अंधेरे में में थ्रेसर मत चलाओ, दुर्घटना हो जाएगी; फिर भी अचानक से चला दी थ्रेसर
Text Size:

[ad_1]


Hindi NewsLocalMpBhopalGunaThe Laborer Had Said That Do Not Drive The Thresher In The Dark, There Will Be An Accident; Yet Suddenly The Thresher Went Offगुना30 मिनट पहलेकॉपी लिंकमृगवास थाने में माला दर्ज किया गया है।जिले के मृगवास इलाके में फसल की थ्रेसिंग के समय एक मजदूर का हाथ कट जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 11 अप्रैल को बांसाहेड़ा में एक मजदूर का हाथ कट गया था। अंधेरे में उससे थ्रेसिंग कराई जा रही थी। मजदूर ने कहा की यहां अंधेरा है, ऐसे में थ्रेसिंग मत कराओ। लेकिन उसकी एक न सुनी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज की है।कोलूखेड़ी गांव के रहने वाले नरेंद्र राजपूत ने बताया कि 11 अप्रैल को गाँव का सुरजीत राजपूत आया बोला कि उसके साथ चलो, थ्रेसर से मूलसिंह के गेंहूँ निकालना है। वह रात करीब 11 बजे शम्भू सिंह के खेत पर पहुंचे, जहाँ मूलसिंह के गेंहूँ थ्रेसर से निकलना थे। मौके पर रामसिंह राजपूत, अनुज सिंह थे। सुरजीत मजदूर से बोला कि वह थ्रेसर में गेंहूँ डाले।नरेंद्र ने सुरजीत सिंह से कहा कि यहाँ पर अन्धेरा है। उजाले का इन्तजाम करो, अन्धेरा होने से कोई घटना हो सकती है। सुरजीत बोला कुछ नहीं होगा तू अपना काम कर। नरेंद्र ने जैसे ही गेंहूँ डाले, सुरजीत सिंह ने बिना बताये थ्रेसर चला दी। थ्रेसर में जाली नहीं होने से उसका दाहिना हाथ थ्रेसर में चला गया। थ्रेसर में हाथ जाने से मेरे दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया। उसके सिर, गर्दन, पसली में भी चोट आई।गंभीर चोटें होने के कारण मूलसिंह, मान सिंह, पर्वत सिंह इलाज के लिए कोटा लेकर गये। वहां कई दिनों तक इलाज चला। हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद नरेंद्र ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने सुरजीत राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

165 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply