Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

रहस्य बनी मासूम की मौत…: ब्रिज के नीचे घायल पड़ी मिली थी लड़की, जिंदगी से संघर्ष करने के बाद तोड़ा दम, घायल कैसे हुई पुलिस भी नहीं समझ पा रही

3 min read
रहस्य बनी मासूम की मौत...: ब्रिज के नीचे घायल पड़ी मिली थी लड़की, जिंदगी से संघर्ष करने के बाद तोड़ा दम, घायल कैसे हुई पुलिस भी नहीं समझ पा रही
Text Size:

[ad_1]


Hindi NewsLocalMpGwaliorThe Girl Was Found Injured Under The Bridge, After Struggling With Life, She Broke Down, Even The Police Could Not Understand How She Got Injured.ग्वालियर4 घंटे पहलेकॉपी लिंकपड़ाव रेलवे ओवरब्रिज जहां से किशोरी नीचे गिरी, कैसे गिरी जांच जारी- पड़ाव स्थित नए रेलवे ओवरब्रिज की घटनाग्वालियर के पड़ाव स्थित नए रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक 15 साल की लड़की घायल हालत में मिली थी। लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। उसे एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर में कई जगह गंभीर चोट थी। करीब 36 घंटे तक वह मौत से लड़ती रही और आखिरकार बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की माने तो लड़की के शरीर की चोट बताती हैं कि वह रेलवे ओवर ब्रिज से गिरी है। इसी कारण चेस्ट व सिर में चोट लगी थी। अस्पताल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। लड़की कैसे गिरी और उसकी मौत पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है।पड़ाव थाना पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की का पिता रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के आस-पास भीख मांगकर काम चलाता है। मंगलवार सुबह किशोरी को ब्रिज के नीचे मंदिर के पास बेहोशी की हालत में लोगों ने देखा। उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सो में चोट थी। लोगों ने पुलिस को बताया। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। किशोरी को एंबुलेंस की मदद से जयारोग्य अस्पताल भेजा गया। बुधवार दोपहर तक किशोरी ने जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। आखिरकार बुधवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।रात करीब 2 बजे तक देखी गईपुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच उसे वहीं पर देखा गया था। इसके बाद किसी को कुछ नहीं मालूम। सुबह वह ब्रिज के नीचे बेहोश मिली। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आखिर उसकी मौत का कारण क्या है। वह गिरी है कूदी है या किसी ने उसे फेंका है।पुलिस का कहना- पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह क्या रही, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। इसके बाउ आगे की जांच की जाएगी।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

148 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply