अनोखा तीर, रहटगांव। थाना क्षेत्र में भोमका बाबा और बड़झीरी के बीच माचक नदी पर इन दिनों झरने का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ने से यहां प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। आसपास के लोग और प्रकृति प्रेमी इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पानी का बहाव और जलस्तर अधिक होने के कारण यहां सावधानी बेहद जरूरी है। वन विभाग की ओर से भी लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिना तैराकी की जानकारी के पानी में उतरने से बचें। अगर आप यहां पहुंच रहे हैं, तो बेहतर है कि सुरक्षित दूरी से झरने और प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का आनंद लें। खासकर बच्चों को पानी के पास अकेला न छोड़ें और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें। प्रकृति खूबसूरत है, लेकिन सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है।
0 Views





