Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण  

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। संयुक्त संचालक महिला बाल विकास नर्मदापुरम तृप्ति त्रिपाठी ने शुक्रवार को हरदा में परियोजना हरदा ग्रामीण 1 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र मोहनपुर में बच्चे भोजन करते पाए गए। तृप्ति त्रिपाठी ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के टीवी, वाटर फिल्टर का इंस्टालेशन एवं रसोई घर, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीएचआर का निरीक्षण किया गया एवं उसकी गुणवत्ता चेक की गई। संयुक्त संचालक ने इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पर कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी ली तथा उनके वजन और ऊंचाई का सत्यापन किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि प्रतिदिन बच्चों को अनिवार्य रूप से शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि करवाएं। आंगनवाड़ी केंद्र मोहनपुर के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र कुकरावत, गहाल एवं धुरगाड़ा का भी निरीक्षण किया।

2 Views
2 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply