Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

विश्व युवा दिवस…

3 min read
Text Size:

-पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में हुआ कार्यक्रम
-नए विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए किया प्रेरित

अनोखा तीर, हरदा। विश्व युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब इकाई द्वारा बुधवार, 12 अगस्त को नए विद्यार्थियों को एनएसएस से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष ज्वाईन एनएसएस कैंपेन का आयोजन किया गया। अभियान का मूल संदेश हम साथ चलेंगे, समाज बदलेंगे रखा गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा अपनी नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस के लक्ष्य गीत से की गई।
एनएसएस से व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास
कार्यक्रम में डॉ. आशा गायकवाड़ एवं मनीषा चौहान ने विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवक बनने से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। साथ ही राष्ट्र सेवा के साथ आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है। डॉ. अभिषेक तिवारी ने विश्व युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिवस का उद्देश्य युवाओं से जुड़े विषयों पर ध्यान केंद्रित करना तथा वैश्विक विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
स्वयंसेवक ने साझा किए दो वर्ष के अनुभव
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़ ने एनएसएस में अपने दो वर्ष के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने एनएसएस से जुड़ने के बाद प्राप्त अनुभवों और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का ‘माय भारतÓ पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया। महाविद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी वी.के. विछोतिया ने कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को एमडीसी में एनएसएस विषय का चयन करने के लिए प्रेरित किया।
‘स्वयं से पहले आपÓ के महत्व पर दिया जोर
महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार गौर ने विद्यार्थियों को एनएसएस की स्थापना, उद्देश्य एवं संबोधन वाक्य के साथ सामाजिक सेवा के महत्व, सामुदायिक विकास और स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने एनएसएस के आदर्श वाक्य स्वयं से पहले आप के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से नए विद्यार्थियों को एनएसएस की गतिविधियों और उद्देश्यों से परिचित होने का अवसर मिला तथा उन्हें समाज सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक पलक चौहान, वैशाली शाक्य, तनीषा चौहान एवं अवंतिका राठौर सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. राहुल सराठे, डॉ. योगेश गौर एवं डॉ. बी.एस. पवार तथा विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply