ग्राम डगावानीमा में किसान के घर चोरी करने वाले 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

-चोरी का सोना-चांदी का माल बरामद, एक आरोपी फरार


अनोखा तीर, टिमरनी। थाना टिमरनी पुलिस को ग्राम डगावानीमा में किसान के घर से चोरी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया सोना-चांदी का माल बरामद किया है।
घटना विवरण
दिनांक 27 जुलाई २६ को फरियादी रुपसिंह पिता किशनलाल जाट उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम डगांवानीमा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसानी करता है। दिनांक 26 जुलाई 26 की रात लगभग 11.00 बजे वह परिवार के साथ खाना खाकर हाल में सोने चला गया था। बहू व बेटा ऊपर वाले कमरे में सोने चले गये थे। हाल में कूलर लगा है जिसकी खिड़की में ग्रिल व जाली नहीं लगी है और खिड़की खुली हुई थी। सुबह लगभग 05.00 बजे बेटे किरण ने जगाकर बताया कि घर में चोरी हो गयी है। अंदर के कमरे में जाकर देखा तो दोनों गोदरेज की अलमारी खुली थीं और पास रखी टिन की पेटी जिसमें जेवरात रखे थे वह कमरे में नहीं थी। एक छोटी संदूक का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज में रखी नगदी भी नहीं थी। अज्ञात व्यक्ति खिड़की के रास्ते रात में घर में घुसकर पुश्तैनी सोने-चांदी के इस्तेमाली जेवर, एक पर्स और कागजात का एक झोला चुरा कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 428/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निकट पर्यवेक्षण में 5 अलग-अलग टीमें गठित की गईं। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया।
इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ परदेशी पिता शेरसिंह राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी जामुनिया थाना सिवनी मालवा नर्मदापुरम
-कंचन पति शेरसिंह राठौड़ उम्र 40 वर्ष निवासी जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम
-शेरसिंह पिता अदरकचंद राठौड़ उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम
आरोपी शेरसिंह ने चोरी का माल सुनार को बेचना बताया। माल खरीदने वाले आरोपी नरेंद्र पिता दामोदर सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी अभिषेक नगर जिला नर्मदापुरम से माल जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर उनसे चोरी किए गए सोने व चांदी के जेवरात जप्त किए गए। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभिरक्षा से फरार आरोपी मोनू पिता एवलाल सोलंकी उम्र 19 वर्ष निवासी धावड़ा घाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम की तलाश पतारसी जारी है। उससे चोरी गया कुछ मशरूका जप्त किया जाना शेष है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, निरी. आर.पी. कवरेती, उनि मनोज दुबे, उनि प्रकाश सोलंकी, उनि संतोष श्रीवास्तव, उनि प्रियंका पाठक, उनि उदयराम सिंह चौहान, सउनि सुरेन्द्र श्रास्तव, सउनि अभय मवासे, प्रआर तुषार धनगर, प्रआर योगेश पटेल, प्रआर अनुप, प्रआर राहुल, आर. सजन ठाकुर, आर. शैलेन्द्र परमार, आर. अभिलेश, आर. शैलेन्द्र राजपूत, आर विकास, अर्जुन, आर राकेश पटेल, आर. मुकेश, आर. कादरखान, म.आर. ललिता, सै. मौनिका की सक्रिय भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply