Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 13 अगस्त को लगेगा

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले ‘युवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 13 अगस्त को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा।  मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जायेगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज की फोटोकॉपी, समग्र आईडी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

6 Views

Leave a Reply