Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संपर्क अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 8 अगस्त शनिवार को जिले के ग्राम सुखरास, रेलवा, सक्तापुर, पाहनपाट, सोमगाँव, आमासेल, उन्द्राकच्छ, खुदियाखेडी, झाडपा एवं हरदा शहर वार्ड क्रमांक 32 में ‘संपर्क अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा।  इस शिविर में उपभोक्ताओं की नवीन कनेक्शन आवेदन, सभी निम्नदाब श्रेणी, भार परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, विद्युत प्रायोजन, नाम परिवर्तन, विद्युत बिल सुधार, मीटर एवं सर्विस केबल संबंधी, विद्युत कनेक्शन संबंधी एवं अन्य तकनीकी सेवाओं संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्पर्क अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराना है।

2 Views

Leave a Reply