Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

यह कैसा कृषि कल्याण वर्ष मना रही भाजपा सरकार

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन ने किसानों के साथ छलावा किया है। हरदा जिले का किसान महीनों से यूरिया खाद एवं डी.ए.पी. खाद के लिए भटका रहा है, किन्तु जिला प्रशासन ने प्रायोजित तरीके से खाद वितरण बंद किया। जिले में पहली बार ऐसा हुआ है कि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में 13 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, लेकिन वितरण नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने वितरण इसलिए बंद किया कि अगर वितरण चालू रहता और किसानों की भीड़ रहती तो किसान प्रभारी मंत्री के काफिले को रोकने का काम करता। इसलिए प्रायोजित तरीके से खाद वितरण बंद किया गया, लेकिन प्रभारी मंत्री को अगर हॉस्पिटल का या मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करना हो तो सूचना देकर निरीक्षण नहीं करना था, ये तो वही हुआ कि चोर को बोले चोरी करो और साहूकार को बोले जागते रहना। ये अली बाबा 40 चोर वाली सरकार है। किसान विरोधी सरकार है। आने वाले समय में किसान, गरीब, युवा इनको मुंह तोड़ जवाब देगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply