साधना उइके ने जन्मदिवस पर लिया नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प

अनोखा तीर, भोपाल। सद्भावना सेवा फाउंडेशन की संस्थापक-अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता साधना उइके ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर उनकी भोपाल के एसीपी संतोष पटेल से सौजन्य भेंट हुई। एसीपी ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान की सराहना की और समाज में निरंतर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साधना उइके ने एसीपी के प्रेरणादायी संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सद्भावना सेवा फाउंडेशन पुलिस विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान का पूर्ण समर्थन करता है तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य एवं पदाधिकारी कुसुम परस्ते, पूजा धुर्वे, नीरज बरीबा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा जयस, जिला हरदा के शिक्षा प्रभारी रोहित कुमरे, सिवनी के मनोज गोंड, बालाघाट के कृष्ण कुमार, बैतूल के अमित तथा अनूपपुर की पुष्पलता रोशनी सहित अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर साधना उइके ने सभी नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

0 Views

Leave a Reply