जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश

देवास,  जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती विशाखा देशमुख ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्रीमती देशमुख ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री कन्हैयालाल तिलवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये

            जनसुनवाई में आवेदिका अमिता चंदेल निवासी ग्राम बामनखेड़ा ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए

            जनसुनवाई में आवेदक संतोष सोनी पिता नेमीचंद सोनी निवासी देवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

भूमि का नामांतरण करवाया जाए

            जनसुनवाई में आवेदक महेंद्र परमार ने भूमि का नामांतरण कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

किसान सम्मान निधि प्रदान करवाई जाए

            जनसुनवाई में आवेदक रमेश दास निवासी ग्राम सालमखेड़ी ने किसान सम्मान निधि प्रदाय किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

ये आवेदन भी हुए प्राप्त

     जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Views

Leave a Reply