युवा संगम अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन 07 जुलाई को

युवा संगम रोजगार मेला में 300 पदों पर की जाएगी भर्ती

आवेदक https://dewasjob.mp.gov.in पर करें पंजीयन

         देवास, कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निजी संस्‍थाओं में रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए युवा संगम के तहत रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप का आयोजन  07 जुलाई 2026 को 11 बजे से 03 बजे तक आईटीआई परिसर विकास नगर चौराहा देवास में किया जाएगा। युवा संगम (रोजगार मेले) का आयोजन जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, जिला रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई देवास के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम में भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए देवास जॉब पोर्टल पर आवेदक का पंजीयन अनिवार्य है। आवेदक पंजीयन के लिए देवास जॉब पोर्टल की ऑफिशियल लिंक https://dewasjob.mp.gov.in  पंजीयन कर युवा संगम में भाग लें।

         उन्होंने बताया कि युवा संगम में उपस्थित होने वाले आवेदकों को देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। शासकीय विभागों द्वारा रोजगार, स्वरोजगार कैरियर काउन्सिलिंग की जानकारी दी जाएगी। युवा संगम में देवास, इन्दौर एवं पीथमपुर की निजी कम्पनियों व्ही.ई कमर्शियल देवास, किर्लोस्कर लि. देवास, प्रिज्म जॉनसन देवास, सनफार्मा लेब्रोरेटरी देवास, इप्का  लेब देवास, बीएबल इन्दौर, भारतीय जीवन बीमा निगम देवास, एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स देवास, निप्पो रिलायंस इन्श्योरेन्स देवास, धारा इन्टरप्रायजेस इन्दौर के द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे। युवा संगम में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई समस्त ट्रेड डिप्लोमा उत्तीर्ण आवेदकों से भर्ती की जाएगी। युवा संगम में उपस्थित होने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं है।

0 Views

Leave a Reply