खेल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

पुरस्कार संबंधी जानकारी एवं अन्य शर्ते विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध

     देवास,   जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेल पुरस्कार-2026 (एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार) के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक आमंत्रित है। यह पुरस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. शासन के नवीन ‘‘पुरस्कार नियम 2021’ के अनुसार विगत 05 वर्षों (01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च, 2026) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किये जाएंगे।

      उन्होंने बताया कि साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) के लिए भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। पुरस्कार के लिए पात्रता, पुरस्कार राशि व अन्य शर्ते विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे https://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के ^^Anudan’’ App Download करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

      आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छाया प्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय, खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में दिनांक 31 जुलाई, 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरस्कार हेतु मान्य नहीं किये जाएंगे।

0 Views

Leave a Reply