अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 90 क्वार्टर जब्त

अनोखा तीर, हरदा। थाना सिविल लाइन हरदा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 28 जून को ग्राम बालागांव में दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई।  पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी सियाराम पिता रामस्वरूप ओंनकर के कब्जे से 90 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 7 हजार 200 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी सियाराम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। निरीक्षक एवं थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी द्वारा गठित टीम में प्रधान आरक्षक विमल लोवंशी, आरक्षक अनिल मालवीय एवं आरक्षक विजय कोगे का सराहनीय योगदान रहा।

0 Views

Leave a Reply