Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

विद्या भारती की दो प्रांतीय समितियों की नवीन कार्यकारिणी निर्वाचित

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की वार्षिक साधारण सभा रविवार को सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, हर्षवर्धन नगर में आयोजित हुई। इस अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश एवं ग्राम भारती शिक्षा समिति की त्रैवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर मोहनलाल गुप्ता तथा ग्राम भारती शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह रघुवंशी निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी प्रकाश धनगर, सह मंत्री, विद्या भारती मध्यक्षेत्र एवं संजय पटवा, कोषाध्यक्ष, विद्या भारती मध्यक्षेत्र के मार्गदर्शन में आम सहमति से निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
दिग्विजय सिंह चौहान प्रादेशिक सचिव निर्वाचित
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश के प्रादेशिक सचिव पद पर दिग्विजय सिंह चौहान निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शिरोमणि दुबे, डॉ. आशीष जोशी, सरिता पटेल तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश राजपूत निर्वाचित हुए। सहसचिव के रूप में रश्मि रघुवंशी, चन्द्रकान्त त्रिपाठी एवं संदीप केकरे चुने गए। समिति के सदस्य के रूप में राजेश शुक्ला, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, विवेक वर्मा, पूजा उदासी, अंकित अग्रवाल एवं मूलचंद कबीरपंथी का चयन किया गया। पदेन सदस्य के रूप में प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी, सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल एवं प्रांत प्रमुख रामकुमार भावसार रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में दीपक चन्देवा, प्रो. नीलाभ तिवारी एवं डॉ. रामनिवास गुप्ता को शामिल किया गया।
ग्राम भारती के सचिव चुने गए गोविंद कारपेंटर
ग्राम भारती शिक्षा समिति के सचिव पद पर गोविंद कारपेंटर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार दांगी, डॉ. बबिता मिश्रा एवं वीरेन्द्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर भगवतशरण सहाय निर्वाचित हुए। सहसचिव के रूप में अनिरुद्ध तंवर, हेमलता राणा एवं मनोज दिवोलिया का चयन किया गया। समिति के सदस्य के रूप में सुजीत शर्मा, मनमोहन विश्वकर्मा, मुरलीधर धर्मवाणी, रेखा भदौरिया, हरनामसिंह रघुवंशी एवं कुंवर सिंह मरकाम चुने गए। पदेन सदस्य के रूप में प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी, सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल एवं प्रांत प्रमुख चंद्रहंस पाठक रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रामदयाल लहरपुरे एवं इन्द्रसिंह परमार को चुना गया।
संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं प्रत्येक कार्यकर्ता
समापन सत्र में प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी ने अमृतकाल-2027 की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सम्राट विक्रमादित्य सैनिक विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, मॉडल विद्यालय, डिजिटल अधोसंरचना, कौशल बोध, पर्यावरण एवं व्यसनमुक्ति अभियान तथा वंदे मातरम के 150वें वर्ष सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प, समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाए। अंत में सभी ने लक्ष्य केंद्रित कार्य करने का संकल्प लिया।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply