अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक पर मामला दर्ज

अनोखा तीर, करताना। चौकी करताना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना पंजीयन क्र. का न्यू हॉलैंड कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम छीपानेर स्थित नर्मदा नदी से बिना रॉयल्टी की चोरी की रेत भरकर ला रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम करताना-छीपानेर मार्ग पर बाजार के आगे हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। वाहन चालक हेमंत भिलाला पिता गजराज भिलाला, उम्र 38 वर्ष, निवासी छीपानेर के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चोरी की रेत भरी हुई पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, आरक्षक विकास पवार एवं सैनिक रूपसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply