शासकीय आईटीआई देवास में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें रजिस्‍ट्रेशन

 

 

देवास प्राचार्य आईटीआई देवास ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण
संस्थान देवास में प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्‍ट्रेशन की कार्यवाही जारी है। जो भी

छात्र/छात्राएं शासकीय आईटीआई देवास में प्रवेश लेना चाहते है, वह 30 जून 2026 तक
www.dsd.mp.gov.in, http://mpiticounseling.co.in/ रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। इच्छुक
छात्र/छात्राएं आईटीआई देवास में उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्था अंतर्गत
एनसीव्ही एवं एससीव्ही मान्यता प्राप्त 12 व्यवसायों में सीटें उपल्बध है। इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक
इलेक्ट्रिकल व्हीकल, फिटर, सोलर तकनीशियन, कोपा, कम्प्यूटर हार्डवेयर एंड मेन्टेनेन्स, टर्नर,
आरएसी, वेल्डर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे आधुनिक ट्रेड उपलब्ध
है। प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि छात्रों को शतप्रतिशत प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

2 Views

Leave a Reply