उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर पंजीयन करें

 

 

देवास,  उपसंचालक उद्यान ने बताया कि वर्ष 2026-27 में उद्यानिकी एवं
खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ड्रिप, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनीस्प्रिंकलर,
शेडनेट हॉउस, पॉली हॉउस एवं आम, अमरूद, नींबू, संतरा आदि के नवीन बगीचों की स्थापना आदि
का लाभ लेने के लिए एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर कृषक पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। नवीन पंजीयन
के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नक़ल, पासपोर्ट साइज फोटो, एसटी
एवं एससी कृषकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। उन्‍होंने जिले के किसानों से
अनुरोध किया है कि उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अतिशीघ्र
पंजीयन कराए। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय अथवा
कार्यालय उपसंचालक उद्यान (बालगढ़ रोड़) देवास पर संपर्क कर सकते हैं।

24 Views

Leave a Reply