Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

‘’आत्मा अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 30 जून तक आवेदन करें

1 min read
Text Size:

 

 

देवास परियोजना संचालक ‘’आत्‍मा’’ श्री एम.एल. सोलंकी ने बताया कि कृषि
विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक राज्य, जिला एवं विकासखंड के लिए 30 जून
2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। उन्‍होंने बताया कि जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार
एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार निर्धारित आवेदन फार्म विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी
मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) एवं कृषि विस्तार अधिकारी एवं उद्यानिकी पशुपालन,
मत्स्य, कृषि एवं कृषि अभियंत्रिकी विभाग से प्राप्त करें। साथ ही वर्ष 2025-26 पुरस्कार हेतु कृषकों
द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषकों से पुरस्कार के
लिए बंद लिफाफे में प्रविष्टि विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर
‘’आत्मा’’ एवं उद्यानिकी पशुपालन, मत्स्य, कृषि, एवं कृषि अभियंत्रिकी विभाग को 30 जून 2026 के
पूर्व प्रस्तुत करें।

 

6 Views
What do you think?

Leave a Reply