अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के पूर्व जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फ्री लाईव योगा सेशन कार्यक्रम

 

 

देवास जिला आयुष अधिकारी डॉ ममता जूनवाल ने बताया कि भारत सरकार
आयुष मंत्रालय द्वारा 12वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के पूर्व जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए
100 डेज फ्री लाईव योगा सेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मोरारजी देसाई
राष्‍ट्रीय योग संस्‍थान आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित किया जायेगा। जिसका उद्देश्‍य योग को जन
आंदोलन के रूप में स्‍थापित करना एवं आमजन के दैनिक जीवन में योग को सम्मिलित करना है।
उक्‍त कार्यक्रम में सहभागिता के लिए लिंक http://moa.habit.yoga/?ref=MadhyaPradesh अथवा
टोल फ्री नंबर 18003157008 के माध्‍यम से पंजीकरण कर नि:शुल्‍क ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया जा
सकता है। उन्‍होंने देवास जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि व्‍यापक सहभागिता कर
अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन में राज्‍य की महत्‍वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करें।

0 Views

Leave a Reply