रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के अलाइनमेंट की समीक्षा के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-पर्यावरण संरक्षण के साथ रेल विकास पर दिया जोर
अनोखा तीर, भोपाल। ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन परियोजना बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी परियोजना है। यह परियोजना मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रस्तावित रेल लाइन मध्यप्रदेश के पूर्वी क्षेत्र को झांसी-भोपाल मुख्य रेल मार्ग से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्रीय विकास, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी। यह रेल लाइन पन्ना के जंगल क्षेत्र से होकर गुजर रही है। परियोजना के अलाइनमेंट से संबंधित समाचारों का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संज्ञान लिया है। रेल मंत्री ने परियोजना के अलाइनमेंट से जुड़े ड्रोन फोटोग्राफ्स एवं टोपो शीट का विस्तृत अध्ययन किया। रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान अलाइनमेंट का पुन: तकनीकी परीक्षण कराया जाए। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम सभी संभावित विकल्पों का अध्ययन करेगी, ताकि पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़े और अधिक से अधिक पेड़ों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में जितने पेड़ प्रभावित होंगे, उनसे दोगुने से अधिक संख्या में पेड़ आगामी मानसून से पूर्व लगाए जाएं। भारतीय रेल विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
————————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!