-भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का त्योहार
अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ईदगाह एवं मस्जिदों में समाजजनों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। नए परिधानों में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद समाजजनों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पहुंचकर बधाई दी तथा विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। पर्व को लेकर ग्राम में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। ईद के अवसर पर विभिन्न समाजों के लोगों ने भी मुस्लिम समाजजनों को शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
—————————-

