भाजपा मंडल कायदा की कामकाजी बैठक आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी अभियानों पर हुई चर्चा

अनोखा तीर, रहटगांव। भाजपा मंडल कायदा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक सामुदायिक भवन कायदा में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर सुना जाए तथा संगठन ऐप को 100 प्रतिशत अपडेट किया जाए। इसके साथ ही शक्ति केंद्र और बूथ समिति की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। 5 जून को पर्यावरण दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे, मंडल अध्यक्ष सतीश इवने, मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी संतसरन खरे, शक्ति केंद्र प्रभारी जगदीश प्रसाद गौर सहित समस्त बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
—————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!