जमीनी विवाद में महिला की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। थाना हंडिया क्षेत्र के ग्राम डुमलाय में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 28 मई को ग्राम डुमलाय निवासी कपिल गुर्जर और उसके पिता सुंदरलाल गुर्जर का फरियादिया रानी गुर्जर एवं उसकी मां निशा गुर्जर से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपियों ने ईंट और डंडों से हमला कर दिया, जिससे रानी गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपियों ने निशा गुर्जर पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में थाना हंडिया में हत्या का अपराध 220/2026 धारा 103(1), 109, 296ए, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुंदरलाल गुर्जर पिता रेवाराम गुर्जर, उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम डुमलाय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण के सह-आरोपी कपिल गुर्जर की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!