Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा निवासी निर्मला बाई ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर अपने पति की मृत्यु पर अंत्येष्टी सहायता व सम्बल कार्ड की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। हरदा निवासी बिजलीबाई ने पट्टे पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम छीरपुरा निवासी कान्ताप्रसाद ने आवेदन देकर अपने मकान पर जाने आने के लिए रास्ते की मांग की, जिस पर तहसीलदार रहटगांव को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भोलू सैनी निवासी खिरकिया ने कचरा वाहन रिपेयरिंग की राशि का भुगतान न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम बैड़ी निवासी बलराम शर्मा व राहुल जाट ने सोयाबीन फसल की राहत राशि न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

91 Views
91 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply