Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जिला स्तरीय कमल खेल महोत्सव के दूसरे दिन खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय कमल खेल महोत्सव के दूसरे दिन खो-खो एवं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, सन फ्लावर स्कूल प्राचार्य राजेश जोशी, जोनर एजुकेशन सिस्टम के संचालक दीपक गुर्जर, प्राचार्य अंकित गुर्जर, हरदा डिग्री कॉलेज जिला प्रभारी एनएसएस सत्येंद्र परिहार, गणेश श्रीवास, गुजराती पटेल समाज के पदाधिकारी रतिलाल पटेल, दिनेश पटेल, रंगलाल पटेल, हीरालाल पटेल, ईश्वर पटेल, महेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, महामंत्री बसंत राजपूत, विक्रांत अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान एवं व्यायाम शिक्षक राजेश बिलिया द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा मैदान पूजन कर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान आज का मुख्य आकर्षण नेटबॉल खेल का प्रदर्शन रहा। नेटबॉल खेल की हरदा जिले में नवीन शुरुआत हुई है। इस खेल में हरदा जिले के दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मोनिका मेहता, भूपेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक समन्वयक हीना अली, संदीप जाट, मोहित अवस्थी, राहुल कैथवास, कारण सोनी, सचिन बरक्डे, नितिन रामकुचे, दीक्षा श्रीवास, हेमलता मंडराई, कुंदन कैथवास, राजकुमार चंदेल, अनंत यादव, राहुल कुलहरे, नरेंद्र खोरे एवं चेतन यादव का विशेष योगदान रहा। वॉलीबॉल 19 वर्ष बालिका वर्ग में पीएम श्री महाविद्यालय हरदा ने प्रथम, सांदीपनी स्कूल अबगांव कला ने द्वितीय तथा हरदा वॉलीबॉल क्लब हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालक वर्ग में हरदा वॉलीबॉल क्लब हरदा प्रथम, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मासनगांव द्वितीय एवं शाही क्लब हरदा तृतीय स्थान पर रहा। ओपन बालक वर्ग में हरदा वॉलीबॉल क्लब ने प्रथम, चैंपियंस क्लब टिमरनी ने द्वितीय तथा हरदा डिग्री कॉलेज हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता के 19 वर्ष बालिका वर्ग में सन फ्लावर स्कूल हरदा प्रथम, लिटिल लीडर्स स्कूल खिरकिया द्वितीय एवं डेली पब्लिक स्कूल  सोडलपुर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं 19 वर्ष बालक वर्ग में सीएम राइज स्कूल खिरकिया ने प्रथम, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा ने द्वितीय तथा सन फ्लावर स्कूल हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता टीम बनने का गौरव हासिल किया।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply