Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

डॉ. खेमरिया ने आयुक्त दिव्यांगजन का कार्यभार ग्रहण किया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। मप्र के नव नियुक्त दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्तमान में आयुक्त का प्रभार प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय के पास था। डॉ. खेमरिया ने पत्रकार कालोनी भोपाल स्थित आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कर्मचारियों ने नवनियुक्त आयुक्त का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्रदेश सचिव रामेंद्र सिंह, पूर्व आयुक्त संदीप रजक, सक्षम संस्था के रविन्द्र कोपरगाँव, एपी नायडू, प्रीति तांबे, पूर्णिमा नायडू, सामजिक न्याय के कंसल्टेंट एचपी वर्मा समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

354 Views
What do you think?

Leave a Reply