-कर्मचारी हित निधि समिति द्वारा लैपटॉप प्रदान करने का निर्णय
अनोखा तीर, भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, केन्द्रीय कर्मचारी हित निधि समिति ने मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए पमरे के भोपाल मंडल में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों वेतनमान 2800 जीपी तक की पुत्रियों जिन्होंने वर्ष 2025-26 में शासकीय महाविद्यालय से एमबीबीएस/बीडीएस/बीवीएससी पाठ्यक्रम या आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी से बीटैक में प्रवेश लिया है, को लैपटॉप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। समस्त कार्यरत कर्मचारियों के निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन संबंधित भोपाल मंडल/कारखाना में दिनांक 15 नवंबर 2025 से पूर्व जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मंडल कार्यालय के कार्मिक विभाग में किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त कर सकते है।
237 Views





